Hong Kong sixes 2026 में भारत और UAE के बीच ग्रुप सी मुकाबला खेला गया। UAEने उसमें शानदार प्रदर्शन करा। भारत को छह विकेट से हरा दिया। इकतीस अक्टूबर को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 94 रन बनाए। इसके जवाब में UAEने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से केवल चार ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। UAE की जीत में खालिद शाह और अंश टंडन की सलामी जोड़ी की अहम भूमिका देखने को मिली। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शुरुआत से ही काफी चौके छक्के लगाए। UAE ने पहले ओवर में ही पच्चीस रन बनाकर मुकाबले में अपनी मजबूत स्थिति बना ली थी। इसके बाद भी रन बनाने का सिलसिला जारी रहा और टीम ने कोई भी विकेट गंवाए बिना यह लक्ष्य पूरा कर लिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बनाए 94 रन
मुकाबले में UAE ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से Rahul Tripathi और Nitish Rana पारी की शुरुआत करने उतरे। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी दिखाई दी, जब Nitish Rana ने पहले ही गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह Zahid Ali की गेंद पर कैच एंड बोल्ड हो गए। Rana ने दो गेंदों में छह रन बनाए।
पहले ओवर में ही भारत को दूसरा झटका लगा। Rahul Tewatia भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद Shashank Singh बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन भारतीय टीम को दूसरे ओवर में भी नुकसान उठाना पड़ा। Muhammad Farooq ने उन्हें Mohammed Faraazuddin के हाथों कैच कराया। Shashank ने तीन गेंदों में एक रन बनाया।
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद भारत दबाव में आ गया। ऐसे समय में Rahul Tripathi ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने Zahid Ali के ओवर में चौका और छक्का लगाया। इसके बाद लगातार तीन छक्के भी जड़े। हालांकि, उनकी पारी ज्यादा देर तक नहीं चली और वह 24 रन बनाकर आउट हो गए। Tripathi ने सात गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे।

Krunal Pandya और T Natarajan ने संभाली पारी
भारत की तरफ से कुनाल पांड्या ने भी तेजी से रन बनाने का प्रयास किया। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया लेकिन पंद्रह रन बनाकर ही वे पवेलियन की ओर लौट गए। कोनाल ने आठ गेंदों का सामना करा और उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी टी नाटा अर्जुन पर आ गई। उन्होंने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जुटाए और चौके छक्के लगाकर भारत को सौ रन तक पहुंचाया। सौ रन के करीब पहुंचाया नाटा अर्जुन की बल्लेबाजी के कारण भारतीय टीम छह ओवर में 94 रन तक पहुंचने में सफल रही, हालांकि पारी की आखिरी गेंद पर वे भी आउट हो गए। भारत की ओर से शुरुआती ओवरों में लगातार
विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। UAE के गेंदबाजों ने शुरुआती दबाव बनाए रखा और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका कम दिया।

UAE के सलामी बल्लेबाजों ने चार ओवर में पूरा किया लक्ष्य
95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। Khalid Shah और Ansh Tandon ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। पहले ओवर में T Natarajan गेंदबाजी करने आए, लेकिन Khalid Shah ने उनके खिलाफ दो चौके और दो छक्के लगाए। UAE ने इस ओवर में कुल 25 रन जुटाए।
दूसरे ओवर में Ansh Tandon ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया। उन्होंने Shashank Singh की गेंदों पर चौके और छक्के लगाए। इस ओवर के बाद UAE का स्कोर 42 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर पहुंच गया।
तीसरे ओवर में Nitish Rana गेंदबाजी करने आए, लेकिन UAE के बल्लेबाजों ने रन बनाने की रफ्तार कम नहीं होने दी। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 66 रन हो गया था। इस समय UAE को जीत के लिए केवल 29 रन की जरूरत थी।
चौथे ओवर में भी UAE के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। टीम ने चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन बना लिए। लक्ष्य से 11 रन दूर होने के बाद Khalid Shah ने Krunal Pandya की गेंद पर छक्का और चौका लगाकर UAE को जीत दिला दी।
इस तरह UAE ने भारत के खिलाफ छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई विकेट नहीं गंवाया और भारतीय गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं दिया।
UAE की जीत, भारत के लिए निराशाजनक मुकाबला
इस Group C मुकाबले में UAE ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बेहतर शुरुआत की। भारतीय पारी के शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई थी। वहीं, UAE के सलामी बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही तेज रन बनाए।
भारत की ओर से Rahul Tripathi और T Natarajan ने तेज बल्लेबाजी से टीम का स्कोर बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन 94 रन का लक्ष्य UAE के बल्लेबाजों के सामने पर्याप्त साबित नहीं हुआ। Khalid Shah और Ansh Tandon ने बिना विकेट गंवाए चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला UAE के नाम कर दिया।

कौन है खालिद
- भूमिका: वह टीम में बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज (Opening Batter) और विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं।
- ताजा चर्चा (अक्टूबर 2026): हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes) टूर्नामेंट में उन्होंने UAE की कप्तानी करते हुए भारत के खिलाफ मात्र 14 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई, जिसके कारण वह सोशल मीडिया और खबरों में काफी छाए हुए हैं।
- टीमें: वह UAE की राष्ट्रीय टीम के अलावा घरेलू व फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals), बांग्ला टाइगर्स और यूपी नवाब्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।
कौन है ANSH TANDON
- व्यक्तिगत जानकारी: उनका जन्म 8 नवंबर 2001 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज (Left-handed batter) और दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय करियर: उन्होंने साल 2020 में UAE की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) डेब्यू किया था। इसके अलावा वे 2020 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में UAE टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने साल 2023 में जर्सी (Jersey) टीम के खिलाफ अपना वनडे (ODI) डेब्यू भी किया
