Jailer 2 Review: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में बड़े परदे पर नजर दिखाएंगे | निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की इस फिल्म में एक्शन कॉमेडी इमोशन और साथ ही साथ रजनीकांत का खास अंदाज देखने को मिलेगा साल 2023 में रिलीज हुई जेलर की सफलता के बाद इसकी सीक्वल दर्शकों को एक बार फिर पांडियन की दुनिया में ले जाएगा
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस और उनके दमदार संवाद हैं हल्की दूसरे हाथ में पटकथा की गति को कुछ कमजोर दिखा रही है
पहली फिल्म में मुथुवेल पांड्या मूर्ति टास्करी से जुड़े एक आपराधिक गिरोह के खिलाफ लड़ते दिखाई देते हैं वहीं जेलर 2 में वह एक शांत और सेवानिवृत्त जीवन जीने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे
तमिलनाडु के एक छोटे शहर में रहने वाला पांडियन सुपर मार्केट में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है उसका परिवार अब भी बेटे एसपी अर्जुन पंड्या ने मौत के दुख से उबर नहीं पाया है हालांकि, पांडियन काशांत जीवन ज्यादा समय तक कायम नहीं रहता

स्थानीय निगम के एक अधिकारी के साथ उसका सामना उसके पुराने व्यक्तित्व को सामने ले आता है जो फलों की दुकान चलाने की आड़ में अपनी गतिविधियां संचालित करता रहता है इसी दौरान बर्मन के गिरह के सदस्य अपने नेता की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए दिखते हैं
जबकी जबकि बोधि कल्पक इस पूरे घटनाक्रम में एक अहम भूमिका निभाता हुआ नजर आ रहा है पंड्या और बोधि के बीच टकराव कहानी को एक बार फिर हिंसा और बदले की दुनिया में ले जाएगा
पहले हाफ में हास्य और भावनाओं का अच्छा संतुलन
Nelson Dilip कहानी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं और अपने परिचित और संदर्भ का इस्तेमाल करके दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं।Nelson की film में हमें deadpan humor, यानी गंभीर चेहरे और सीधे संवादों के जरिए हास्य पैदा करने की शैली देखने को मिलती है। यहाँ अंदाज कई दृश्यों को मनोरंजक बनाता देखा जा रहा है और कहानी को लगातार गंभीर होने से बचाता है।
तमिलनाडु और केरल की पृष्ठभूमि में तैयार किए गए शुरुआती हिस्से में नतेशक मुख्य किरदार की परिस्थितियां और उसके आसपास मौजूद लोगों को स्थापित करने पर ध्यान देते हैं। सूरज वेंजरामुडू, योगी बाबू और नामु नारायण जैसे कलाकार इसे आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। कहानी में हंसी के साथ भावनात्मक षड़ भी शामिल हैं, जो पांडियन के किरदार को केवल action तक सीमित नहीं रहने देते हैं।
हालांकि interval के बाद film का सरूप बदलने लगता है, कहानी का दायरा बढ़ता है और घटनाएं goa तक पहुंच जाती हैं। इसके साथ ही कई नए किरदार सामने आते हैं और संघर्ष पहले से बड़ा हो जाता है। इस हिस्से में film बड़े स्तर पर action और style power का इस्तेमाल करती है, लेकिन यही विस्तार कुछ जगहों पर इस की गति को प्रभावित करता है।
दूसरे half में लंबे action दृश्य लगातार होने वाले हैं, टकराव और बड़ी संख्या में किरदारों को जगा देने की कोशिश कहानी को कुछ खिचा हुआ सा बना देती है। कई दृश्यों को अधिक संक्षिप्त रखा जा सकता था। यही कारण है कि film का पहला हिस्सा, जहां सहज और मनोरंजक लगता है, वहीं दूसरा हिस्सा अपना प्रभाव पहले हिस्से की तरह हर जगह नहीं छोड़ पाता।
रजनीकांत का swag और कलाकारों की मजबूत मौजूदगी

Jailer 2 में रजनीकांत के अभिनय की चर्चा सबसे महत्वपूर्ण है। फिल्म में उनका व्यक्तित्व और screen presence कहानी को खास पहचान देता है। उनका नियंत्रित body language, सहज अंदाज और comic timing साधारण दर्शों को भी प्रभावशाली बना देता है। वह हर मौके पर बड़े action या ऊंची आवाज़ वाले संवादों पर निर्भर नहीं रहते। कई बार उनका शांत रहना, कुछ पल रुकना या केवल एक नजर डालना ही दृश्य का प्रभाव बढ़ाने के लिए पर्याप्त होता है।
उनके कई दमदार संवाद और ऐसे दृश्य रखे गए हैं film में, जो प्रशंसकों को बीच में उत्साह पैदा करने के लिए तैयार किए गए हैं। अपने लंबे career और उन्हें रोकने की कोशिशों पर आधारित उनका संवाद, इसी तरह का एक क्षण है। यह दृश्य रजनीकांत की लोकप्रियता और दर्शकों के साथ उनके लंबे जुड़ाव को सामने लाता है। निर्देशक Nelson D. Kumar समझते हैं कि रजनीकांत की मौजूदगी का इस्तेमाल किस तरह कहानी के महत्वपूर्ण क्षण को बड़ा और यादगार बना सकता है।
सहायक कलाकारों में सूरज बेंजरामुडू विशेष रूप से प्रभाव छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। दिलीप के किरदार में उनका अभिनय, गंभीरता और खलनायिका का अच्छा मिश्रण प्रस्तुत कर रहा है।S. J. Surya बोधि कल्पक के रूप में अपने विशिष्ट अंदाज़ हाव भाव विचित्र व्यक्तित्व के जरिए किरदार को अलग पहचान दे रहे हैं। दोनों कलाकार कहानी में पांडियन के सामने अलग तरह की चुनौतियां खड़ी करते दिखाई देंगे।
राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिन्द्रा भी film में अपनी भूमिकाओं के साथ लौटते हैं। वहीं विद्या बालन की नाकारात्मक भूमिका में नजर आना दिलचस्प है। हालांकि उनके किरदार को और अधिक विस्तार दिया जा सकता था, जिससे उनकी अभिनय क्षमता का बेहतर इस्तेमाल हो सके।
मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति मिथुन चक्रवर्ती और रतिक रोशन जैसे सितारों की मौजूदगी film के आकर्षण को बढ़ाती है। उनकी उपस्थिति film को बड़े स्तर पर सिनेमाई आयोजन बनाती है। लेकिन सभी किरदार कहानी के लिए सामान्य रूप से जरूरी महसूस नहीं होते। कुछ जगहों पर बड़े सितारों को शामिल करने की कोशिश मुख्य कहानी से ध्यान हटा देती है।
अनिरुद्ध रविचंद्र का संगीत और film का अंतिम फैसला

इस film में संगीत की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अनिरुद्ध रवि चंद्र का background score film की प्रमुख खूबियों में शामिल है। वह रजनीकांत की entry, action दृश्यों और महत्वपूर्ण संवादों को अधिक प्रभावशाली बनाने में अहम योगदान देते हैं। कई मौकों पर उनका संगीत दृश्यों के प्रभाव को बढ़ाता है और दर्शकों के उत्साह को बनाए रखता है।
One Sun One Moon और हुकुम जैसे गानों का इस्तेमाल रजनीकांत के stardom को उभारने के लिए किया गया है। अनिरुद्ध को रजनीकांत की screen presence और उनके अंदाज की अच्छी समझ है। वह जानते हैं कि किस दृश्य में संगीत की ऊर्जा बढ़ानी है और कहाँ उसे संयमित रखना है। Film के दो प्रमुख गानों, “अला बोले लो” और “बिंदास”, में पहला अधिक प्रभाव छोड़ता है जबकि दूसरा उतना यादगार नहीं बन पाता।
अगर आप रजनीकांत की फिल्मों के प्रशंसक हैं और उनके खास अंदाज़, दमदार संवादों तथा बड़ी पर्दे के action का आनंद लेते हैं, तो यह फिल्म आपको पसंद आएगी। वहीं मजबूत पटकथा और लगातार तेज़ गति वाली कहानी की उम्मीद करने वाले दर्शकों को दूसरे half में कुछ कमियां महसूस हो सकती हैं। फिल्म के अंत में Jailer 3 की संभावना का संकेत मिलता है, जिससे Tiger Mutuvel Pandian की कहानी को आगे बढ़ाने की गुंजाइश बनी रहती है।
