नया लैपटॉप खरीदते ही सबसे बड़ा सवाल अक्सर यही होता है कि इसे इस्तेमाल करने से पहले कितनी देर तक चार्ज किया जाए? क्या पहली बार 4-5 घंटे चार्ज करना जरूरी है या फिर लैपटॉप को बॉक्स से निकालते ही ऑन किया जा सकता है? पुराने समय में बैटरी को लेकर कई तरह की सलाह दी जाती थी लेकिन आज के एडवांस लैपटॉप में तस्वीर काफी अलग है.
