Sunday, 27 September 2026
ब्रेकिंग

‘ब्लॉकबस्टर संडे’, आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा

द लोक धारा · 26 September 2026 · 12:24 PM
आज रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए ब्लॉकबस्टर रहने वाला है. आज भारत बनाम वेस्टइंडीज के अलावा 2 और कड़े मुकाबले खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड भी एक्शन में दिखेंगी.

27 सितंबर, रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए ब्लॉकबस्टर रहने वाला है. सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं बल्कि दुनिया की कुल 6 टीम आज एक्शन में दिखने वाली हैं. दरअसल आज एकसाथ तीन-तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. भारतीय समयानुसार भारत और वेस्टइंडीज का पहला वनडे मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. उससे पहले ही दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की दूसरे वनडे में टक्कर शुरू हो चुकी होगी. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज आज से शुरू हो रही है. उससे कुछ देर पहले ही ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच और फिर इंग्लैंड और श्रीलंका का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच शुरू होगा.

ब्लॉकबस्टर संडे

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (दोपहर 1:30 बजे) – रविवार को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच शुरू होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. यह सीरीज का दूसरा मैच होगा, पहले मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने कंगारू टीम को 67 रनों से हरा दिया था. पहले मुकाबले की तरह नियमित कप्तान पैट कमिंस इस मैच में शायद नहीं खेलेंगे.

भारत बनाम वेस्टइंडीज (दोपहर 2 बजे) – भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. यह सीरीज का सबसे पहला मैच होगा. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे, रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हो रही होगी. श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे, क्योंकि वे एशियन गेम्स में टी20 टीम के साथ हैं.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 बजे) – इसके बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से इंग्लैंड और श्रीलंका का निर्णायक ODI मैच शुरू होगा. अभी दोनों टीम सीरीज में एक-एक से बराबरी पर हैं.पहला मैच इंग्लैंड ने 89 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मैच श्रीलंका ने 16 रनों से जीत लिया था. केनिंगटन ओवल मैदान पर उनका आखिरी मुकाबला खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – दोपहर 1:30 बजे से

भारत बनाम वेस्टइंडीज – दोपहर 2 बजे से

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड – दोपहर  बजे से

शेयर करेंWhatsAppFacebookXTelegramCopy Link
About the author

admin

द लोक धारा के लिए समाचार, डिजिटल स्टोरीज़ और समसामयिक विषयों पर लेखन एवं संपादकीय कार्य।

Read More
अगली खबर लोड हो रही है…