Tiger shroff Firing Case: Kota Railway Station पर पकड़े गए तीन आरोपी
Bollywood अभिनेता Tiger shroff की car पर हुई firing के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आ रही है। Mumbai Police से मिली जानकारी के आधार पर Rajasthan Anti-Gangster Task Force (AGTF) और Kota City Police की संयुक्त team ने तीन आरोपियों को Rajasthan के Kota railway station पे पकड़ा। बताया गया कि तीनों पुणे-जयपुर Expressway में यात्रा कर रहे थे।
आरोपियों में एक बिहारी और दो हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार इनमें से दो पर कथित तौर पर गाड़ी पर गोली चलाने का संदेह है, जबकि तीसरे पर घटना के बाद इन्हें भगाने और मदद करने का शक है। पुलिस जांच में इनकी कथित भूमिका और आपसी संपर्कों की पड़ताल जारी है।
Report के मुताबिक बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत का एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। अन्य दो आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रितिक कुमार उर्फ रोशन है और 18 वर्षीय रेहान के रूप में बताई जा रही है। रितिक कुमार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और फिलहाल मुंबई के अंधेरी West में रहता है। Report के अनुसार वह rapido rider के तौर पर काम करता था। रेहान भी हरियाणा के सोनीपत का निवासी बताया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई Police ने अपराधियों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी Rajasthan Police के साथ साझाई। इसके बाद Rajasthan Police ने Kota railway station पर उन तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
मुख्यमंत्री के अनुसार आरोपी पहले सूरत की दिशा में गए थे और बाद में Pune-Jaipur Expressway में सवार हुए। Police को मिली जानकारी के आधार पर उनकी तलाश की गई और Kota में उनकी गिरफ्तारी की गई।
हमले से पहले अभिनेता की गतिविधियों पर नजर रखने का संदेह

सूत्रों के मुताबिक आए reports में आशंका जताई गई कि Tiger Shroff की car पर firing करने वाले लोग पहले से इसकी तैयारी करके आए थे। एजेंसियों को संदेह है कि हमलावरों ने अभिनेता की नियमित कृतिविधियों पर नजर रखी थी और उनकी दिनचर्या की जानकारी जुटाई थी।
Report के अनुसार Tiger Shroff रविवार को जो भी स्थित football ground जाते थे, आरोप है कि हमलावरों ने इसी नियमित गतिविधि को ध्यान में रखते हुए उनकी आवाजाही पर नजर रखी और मैदान से car में निकलने के समय हमला करने की योजना बनाई
आरोपियों की firing के बाद भागने के रास्ते को लेकर भी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावर पहले SV Road से होते हुए Vile Parle और Andheri की ओर गए। बताया गया कि उन्होंने Andheri West Railway Station के पास अपनी motorcycle छोड़ दी और इसके बाद Boriwali की दिशा में जाने वाली train पकड़ ली।
जांच एजेंसियों को यह भी संदेश है कि आरोपी बाद में महाराष्ट्र की सीमा पार करके गुजरात पहुंचे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। इस पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी के आधिकारिक जांच के निष्कर्षों से अलग समझना जरूरी है
मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। इसी दौरान संदिग्धों की तस्वीरें भी सामने आने की खबर आई। एक close-up तस्वीर में दो लोग साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक ने काली टोपी पहन रखी है। इन तस्वीरों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाया जाने की जानकारी दी गई है।
अब police इस चीज़ का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावरों ने घटना से पहले किन लोगों से संपर्क किया, उन्हें कहाँ से सहायता मिली, और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
Tiger Straf की car पर कब हुई थी firing?

Tiger Shroff की car पर firing की घटना Mumbai के Juhu इलाके में रविवार शाम हुई थी। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने अभिनेता की car को निशाना बनाया। इस घटना में Tiger Shroff को चोट नहीं आई लेकिन उनके driver और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा और Mumbai में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को लेकर चिंता बढ़ गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार देर-रात Tiger Shroff के बांद्रा स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके परिवार से भी बात की।
शिन्दे ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा भी दिया और कहा कि मुंबई में गैंग से जुड़ी हिंसा को कत्तई बरदाश नहीं किया जाएगा।उन्होंने ये भी कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिंदे ने media से बातचीत के दौरान कहा कि आपराधिक network की जड़ों को फिर से खत्म करने की जरूरत है और उन्होंने Mumbai में पहले gang war के दौर का उल्लेख भी किया। Firing की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सख्त कार्रवाई का संकेत दिया।
चिन्दे ने कहा, “I गोलियों का जवाब गोलियों से।” यह बयान घटना के बाद अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की सरकार की मंशा को दर्शाता है।
Lawrence Vishnoi gang के दावे की पुष्टि होने की बाकी.
Tiger Shroff firing case में Lawrence Vishnoi gang का नाम भी सामने आया है. Reports के अनुसार social media पर एक post के जरिए gang ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. यह post viral होने की बात कही गई है.
हालांकि अभी तक police ने इस post की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है, इसलिए social media पर किए गए दावों को जांच में स्थापित तथ्य नहीं माना जा सकता। police की जांच का एक अहम हिस्सा यह पता लगाना होगा कि firing के पीछे वास्तव में कौन लोग थे और क्या किसी संगठित गिरोह ने इस घटना की योजना बनाई थी।
मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस के बीच साझा की गई जानकारी के बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अब जांच एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश करेंगी। इसमें कथित योजना, हमले से पहले की गतिविधियां, भागने का रास्ता और संभावित मददगारों की भूमिका जैसे पहलू शामिल हैं।
फिलहाल, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए गए हैं और मामले की जांच जारी है। तीनों आरोपियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही हमले की साजिश और कथित गैंग कनेक्शन को लेकर अधिक स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
