Sunday, 27 September 2026
ब्रेकिंग

चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

द लोक धारा · 26 September 2026 · 12:26 PM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग ट्रेन के एसी कोच में बैठकर आराम से खाना खाते दिख रहे हैं. वीडियो के मुताबिक यात्री इस दुरंतो ट्रेन में नागपुर से मुंबई जा रहे थे.

ट्रेन को जमीनी सफर का सबसे सुरक्षित सफर का जरिया अगर कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. लंबी दूरी की यात्रा और परिवार की सुरक्षा के लिए अक्सर लोग ट्रेन को ही सबसे अच्छा साधन मानते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने ट्रेन को सुरक्षित समझने वाले लोगों की नींद उड़ा दी है.

वीडियो में ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहे लोगों पर अचानक बाहर से एक पत्थर शीशा तोड़ते हुए आया और ट्रेन के अंदर बैठे यात्री खौफ में आ गए कि अचानक यह हुआ क्या.

चलती ट्रेन में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग ट्रेन के एसी कोच में बैठकर आराम से खाना खाते दिख रहे हैं. वीडियो के मुताबिक यात्री इस दुरंतो ट्रेन में नागपुर से मुंबई जा रहे थे. शाम साढ़े आठ बजे जब यह यात्री खाना खा रहे थे तो अचानक बाहर से एक पत्थर जैसी मजबूत चीज ट्रेन का शीशा तोड़ते हुए कोच के अंदर जा घुसी, जिसके बाद कांच उछलकर यात्रियों के पास बिघर गया. बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित बच गए.

रेलवे पुलिस ने जाना यात्रियों का हाल

हालांकि कुछ देर बाद शिकायत करने पर ट्रेन को अगले स्टेशन पर रोका गया जहां जांच पड़ताल के बाद रेलवे पुलिस ने यात्रियों से बात की और उन्हें फिर से ट्रेन में बैठाकर ट्रेन को रवाना किया गया जैसा की वायरल वीडियो में दिखाया गया है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दारू की दुकान में घुसा बंदर, क्वाटर पीकर हुआ बेसुध; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, यह देखकर काफी दुख हुआ

वीडियो को aesthetetraveller नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये कुछ असामाजिक तत्व हैं जो ट्रेन पर पत्थरबाजी करते हैं. एक और यूजर ने लिखा…यह देखकर बहुत बुरा लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को ट्रेन को नुकसान पहुंचाकर मिलता क्या है.

शेयर करेंWhatsAppFacebookXTelegramCopy Link
About the author

admin

द लोक धारा के लिए समाचार, डिजिटल स्टोरीज़ और समसामयिक विषयों पर लेखन एवं संपादकीय कार्य।

Read More
अगली खबर लोड हो रही है…