Sunday, 27 September 2026
ब्रेकिंग

थप्पड़कांड पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, बोले- ‘आवेश में आकर…’

द लोक धारा · 26 September 2026 · 12:26 PM
तिलकनगर में रविवार को मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया. वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आवेश में आकर जो करेगा मैंने भी वही किया.

दिल्ली के तिलकनगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का एक युवक को थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं अब इस थप्पड़कांड पर मंत्री ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने दावा किया कि उस शख्स ने उनके परिवार को गाली दी, जिसके बाद आवेश में आकर उन्होंने ऐसा किया.

उन्होंने आगे दावा किया कि मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं कि आप जो काम नहीं कर पाए आज वो हमारी सरकार कर रही है. इसलिए आपके पेट में दर्द हो रहा है, लेकिन अगर मेरे परिवार के बारे में कुछ बोलेगा या हमारे कार्यों के उपर में हमने थर्ड पार्टी ऑडिट, कोर कटिंग का रिकॉर्ड वो सब हम कराएंगे. 

मामले पर सफाई में क्या बोले प्रवेश वर्मा?

प्रवेश वर्मा ने आगे मामले पर सफाई देते हुए दावा किया कि अगर कोई सरकारी कामों में बाधा डालेगा और हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगेगा आम आदमी पार्टी का विधायक तो ये हमसे बर्दाश्त नहीं होगा, तो ये पूरी घटना की सच्चाई है. लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था.

उन्होंने बताया कि विकासपुरी रिंग रो़ड पर कई दिनों से रो़ड बनाने का काम चल रहा है. वहां के विधायक जरनैल सिंह PWD के इंजीनियर पर दबाव बना रहे थे कि हमें कॉन्ट्रैक्टर से मिलवाइए और वे रो़ड पर कमीशन लेने की कोशिश कर रहे थे. हमारे इंजीनियर ने पुलिस में जाकर शिकायत दी है. उनके उपर FIR करवा रहे हैं. जब उन्हें कोई कमीशन नहीं मिली तो जैसे ही रात मे रोड डलती थी, तो रात में जाकर उसको उखाड़ने का काम करते थे. 

स्थानीय विधायक जरनैल सिंह पर लगाया आरोप

प्रवेश वर्मा ने दावा करते हुए कहा कि ये पूरा करप्शन हो रहा है, उसका वीडियो बना कर डाल रहे थे. आज मैं वहां गया था, मैंने देखा वहां अच्छे से रोड बन रहा था. वहां के लोगों ने मुझे बताया कि वहां 15 साल से रोड नहीं बना है. वही सड़कें अब बनाई जा रही हैं मैंने खुद जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया, उनका 45 मिनट तक इंतजार किया. जरनैल सिंह कार्यकर्ताओं को लेकर आए और आते ही बदतमीजी शुरू कर दी. 

शेयर करेंWhatsAppFacebookXTelegramCopy Link
About the author

admin

द लोक धारा के लिए समाचार, डिजिटल स्टोरीज़ और समसामयिक विषयों पर लेखन एवं संपादकीय कार्य।

Read More
अगली खबर लोड हो रही है…